Breaking News
दो पक्षों में जमकर हुआ बवाल, चाकूबाज़ी भी हुई     |     कोलिया घाटी में बेकाबू ट्रक पलटा, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान     |     खेत में अधेड़ का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• नामित सभासद ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर स्वतंत्रता दिवस से पहले स्थापना का किया आग्रह

दुद्धी(सोनभद्र)। तहसील मुख्यालय परिसर में एक विशाल राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) स्थापित कराने की मांग को लेकर भाजपा के नामित सभासद सुमित सोनी ने उप जिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने स्वतंत्रता दिवस से पूर्व प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए तहसील परिसर में भव्य तिरंगा स्थापित कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान को नई पहचान मिलेगी और नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत होगी।

• ऐतिहासिक विरासत के अनुरूप तिरंगा लगाने पर दिया जोर

ज्ञापन में सुमित सोनी ने उल्लेख किया कि दुद्धी तहसील का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है और अंग्रेजी शासनकाल में इसे 'दुद्धी स्टेट' के रूप में विशेष पहचान प्राप्त थी। उन्होंने कहा कि इतनी ऐतिहासिक विरासत वाले तहसील मुख्यालय पर विशाल तिरंगा स्थापित होने से प्रशासनिक गरिमा बढ़ेगी तथा यहां आने वाले नागरिकों, किसानों और युवाओं में देश के प्रति सम्मान और गर्व की भावना और प्रबल होगी। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस से पहले इस मांग को पूरा करने का आग्रह किया।





Top