Breaking News
बिजली बिल बकायेदारों के लिए राहत, बीजपुर उपकेंद्र पर आज मेगा कैंप     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची–रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित सन जुबली कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन पत्रकार एकादश और व्यापारी एकादश के बीच खेले गए मुकाबले से हुआ। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने का संदेश देते हुए कहा कि खेल से शरीर, मन और मस्तिष्क स्वस्थ रहते हैं। हार–जीत खेल का हिस्सा है, इसलिए हारने वाले खिलाड़ियों को भी अपना मनोबल कभी नहीं गिराना चाहिए।


Blog single photo


टॉस जीतकर पत्रकार एकादश के कप्तान प्रभात कुमार ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए व्यापारी एकादश की टीम ने 12 ओवर में 113 रन बनाए। टीम की ओर से रवि रंजन पटेल ने 36 रन और टुन्नू रावत ने 21 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकार एकादश की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। प्रियांशु गुप्ता ने 29 गेंदों पर 6 छक्के और 6 चौकों की मदद से 70 रनों की धमाकेदार पारी खेली। रवि सिंह ने 26 रन, राजा ने 11 रन बनाए। टीम ने 10 ओवर 4 गेंद में ही लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रियांशु गुप्ता को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, भाजपा महामंत्री संजय गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश केसरी, अशोक जायसवाल, दीपक गुप्ता, सुरेंद्र पासवान, सरजू प्रसाद, ओपी यादव सहित टूर्नामेंट अध्यक्ष विनोद सिंह गोंड, उपाध्यक्ष मनीष मद्धेशिया, कोषाध्यक्ष शिवम मद्धेशिया और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।




Top