Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  राजेश तिवारी की रिपोर्ट

• वर्षों से डॉक्टर के नदारद रहने का आरोप, इलाज के लिए भटक रही ग्रामीण जनता

कोन(सोनभद्र)। नवसृजित विकास खंड कोन अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कचनरवा में चिकित्सक के नियमित रूप से अनुपस्थित रहने का आरोप लगाते हुए सोमवार को ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल में एक चिकित्सक की नियुक्ति होने के बावजूद वह महीनों तक अस्पताल नहीं पहुंचते और कभी-कभार आकर केवल कागजी प्रक्रिया पूरी कर चले जाते हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से लापरवाह चिकित्साधिकारी पर कार्रवाई करते हुए नियमित ड्यूटी सुनिश्चित कराने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इलाज के अभाव में लोगों को झोलाछाप डॉक्टरों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे जान का खतरा बना हुआ है।

• बिजली, शौचालय और सफाई तक की बदहाली पर उठे सवाल, कार्रवाई की मांग तेज

समाजसेवी जोखन प्रसाद, गंगा प्रसाद, कैलास राम समेत अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि पीएचसी कचनरवा में मूलभूत सुविधाओं की हालत भी बेहद खराब है। अस्पताल परिसर में गंदगी, झाड़ियां, बिजली और शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं होने से मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। रात में आने वाले मरीजों के लिए स्थिति और भी गंभीर बनी रहती है। प्रदर्शन में जोखन प्रसाद, बिहारी प्रसाद यादव, अमरकेश, कैलास और रघुवर प्रसाद समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। मामले में पीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी से संपर्क का प्रयास किया गया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। वहीं सीएचसी अधीक्षक चोपन और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर पी के राय ने मामले की जांच कराने की बात कही है।





Top