Breaking News
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 191 शिकायतें सुनी गईं, 21 मामलों का मौके पर निस्तारण     |     निर्माणाधीन सड़क की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, जिम्मेदारी तय     |     महंगाई की मार के बीच महिलाओं ने रखा निर्जला जीवित्पुत्रिका व्रत     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

सोनभद्र। जनपद में लगातार हो रही बारिश से बकहर नदी उफान पर आ गई है। नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है, जिससे मड़िहान-घोरावल मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। बकहर नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी का जल पुल के ऊपर बहने से आवागमन ठप हो गया है।

पुल पर पानी का तेज बहाव होने के कारण वाहनों की भी लंबी कतार लग गई है और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। नदी के दोनों ओर काफी लोगों के फंसने की खबर आई है। बकहर नदी सोनभद्र और मीरजापुर की सीमा निर्धारित करती है, जिसके उफान पर आने से दोनों जनपदों के बीच इस प्रमुख मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है। श्रद्धालुओं और राहगीरों को नदी के तेज बहाव के बीच पुल पार करने में खतरा बना हुआ है।


Blog single photo

.




Top