Breaking News
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 191 शिकायतें सुनी गईं, 21 मामलों का मौके पर निस्तारण     |     निर्माणाधीन सड़क की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, जिम्मेदारी तय     |     महंगाई की मार के बीच महिलाओं ने रखा निर्जला जीवित्पुत्रिका व्रत     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• 25 किलो लोहे का सामान और चोरी में इस्तेमाल ऑटो बरामद

रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चोरी करने वाले विशाल उर्फ मोनू और कामेश्वर उर्फ बबलू के साथ चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़ी अमित कुमार बिन्द शामिल है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की निशानदेही पर कबाड़ी की दुकान से करीब 25 किलो लोहे का सामान बरामद किया गया है। इसके अलावा लोहे की रिंग, सरिया, पाइप समेत अन्य सामान और चोरी में इस्तेमाल ऑटो भी कब्जे में लिया गया है।

• निर्माणाधीन मकान से भी चोरी में सामने आई आरोपियों की भूमिका

पुलिस के अनुसार, गोरारी गांव निवासी बसन्तु ने सूचना दी थी कि विशाल उर्फ मोनू उसके घर में घुसकर लोहे का सामान चोरी कर ऑटो में लादकर ले जा रहा था। जागने पर उसे पकड़ लिया गया और पुलिस को सूचना दी गई। जांच के दौरान गोरारी गांव में निर्माणाधीन मकान से लोहे की रिंग, सरिया, सीमेंट और रोशनदान चोरी की घटना में भी विशाल और कामेश्वर की संलिप्तता सामने आई। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक बरामदगी और साक्ष्यों के आधार पर दोनों मामलों में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।





Top