Breaking News
खबरें पढ़ें
मतदाता जागरूकता के लिए तीन हस्तियां बनीं स्वीप आइकन || तेज रफ्तार ट्रैक्टर पुलिया तोड़ खाई में गिरा, मजदूर की मौत || वैज्ञानिक तकनीक और फसल सुरक्षा के उपायों के प्रति किया जागरूक || सोनभद्र में नवागत खंड शिक्षा अधिकारियों को मिली नई तैनाती, आदेश जारी || मुख्यमंत्री तक पहुंचा सोनभद्र की महिलाओं का हुनर, ‘सोनअर्थ’ उत्पादों ने लखनऊ में बनाई पहचान || ककरी खदान में आग की चपेट में आने से सुरक्षाकर्मी की मौत || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भारी भीड़, 2500 अभ्यर्थियों में 1031 को मिला नौकरी का ऑफर || पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: विन्ध्याचल मंडल में 80 इंस्पेक्टरों के तबादले || बिजली के पोल से टकराई बाइक, 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
Thursday 19th November 2026 07:12:00 PM

तेज रफ्तार ट्रैक्टर पुलिया तोड़ खाई में गिरा, मजदूर की मौत

Blog single photo
Share on

  रामबाबू संवाददाता

• चालक समेत दो घायल, 15 फीट नीचे गिरा ट्रैक्टर-ट्रॉली

दुद्धी(सोनभद्र)। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव में अनवर खान के मकान के सामने मंडी से करीब 500 मीटर दूर दर्दनाक हादसा हुआ। सड़क निर्माण में प्रयुक्त लोहे का फार्मा और कंप्रेसर मशीन लेकर दुद्धी से बीजपुर लौट रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया तोड़ते हुए करीब 15 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में करीब 18 वर्षीय मजदूर बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक सोना बच्चा (24 वर्ष) और रामखेलावन (22 वर्ष) घायल हो गए।

• ग्रामीणों ने मशक्कत कर घायलों को निकाला, पुलिस ने भेजा शव

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर ट्रैक्टर में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायलों को ग्रामीणों और पुलिस की सहायता से दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।


Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top