Breaking News
खबरें पढ़ें
रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भारी भीड़, 2500 अभ्यर्थियों में 1031 को मिला नौकरी का ऑफर || पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: विन्ध्याचल मंडल में 80 इंस्पेक्टरों के तबादले || बिजली के पोल से टकराई बाइक, 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत || ग्राम चौपाल में मंत्री और विधायक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, एक सप्ताह में समाधान के निर्देश || सोनभद्र में 37 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा, देशभर में 200 शिकायतें दर्ज || पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की बैटरी और पंप मोटर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार || विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित हुए चन्द्र शेखर पाण्डेय || वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को बांटी गई गर्म टोपी और ऊनी मोजे || राम अनुज धर द्विवेदी अखिल भारतीय गौ भक्त काव्य कला संगम सम्मान से सम्मानित || पिकअप और बाइक की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• 50 से अधिक कंपनियों ने लिया हिस्सा, सदर विधायक भूपेश चौबे ने किया रोजगार मेले का उद्घाटन

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 18 नवंबर को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) ग्राउंड, उरमौरा में जनपद स्तरीय एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में निजी क्षेत्र की 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया।

मेले में हिन्डाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, फिएट इंडिया ऑटोमोबाइल, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, फ्लिपकार्ट, ब्लिंकिट और सीपेट वाराणसी सहित अन्य कंपनियां शामिल रहीं।

रोजगार मेले में लगभग 2500 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से विभिन्न पदों पर कंपनियों ने 1031 अभ्यर्थियों को नौकरी का ऑफर दिया।

• युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की पहल

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री के प्रतिनिधि, जनपद के अन्य जनप्रतिनिधि, उप निदेशक सेवायोजन रविशेखर आनंद, सहायक निदेशक सेवायोजन अशोक कुमार प्रजापति, राजकीय आईटीआई राबर्ट्सगंज के प्रतिनिधियों सहित जिला सेवायोजन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


📊 जनता की राय

वैकल्पिक पोल
रोजगार मेले में क्या आपके किसी परिचित ने भाग लिया था?
इस पोल में भाग लेना अनिवार्य नहीं है।


Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top