Breaking News
खबरें पढ़ें
रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भारी भीड़, 2500 अभ्यर्थियों में 1031 को मिला नौकरी का ऑफर || पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: विन्ध्याचल मंडल में 80 इंस्पेक्टरों के तबादले || बिजली के पोल से टकराई बाइक, 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत || ग्राम चौपाल में मंत्री और विधायक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, एक सप्ताह में समाधान के निर्देश || सोनभद्र में 37 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा, देशभर में 200 शिकायतें दर्ज || पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की बैटरी और पंप मोटर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार || विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित हुए चन्द्र शेखर पाण्डेय || वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को बांटी गई गर्म टोपी और ऊनी मोजे || राम अनुज धर द्विवेदी अखिल भारतीय गौ भक्त काव्य कला संगम सम्मान से सम्मानित || पिकअप और बाइक की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• किसान सम्मान निधि, पेंशन, शौचालय और पेयजल की शिकायतों पर अधिकारियों को सख्त निर्देश

चुर्क(सोनभद्र)। पंचायत भवन चुर्क परिसर में प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें सदर विधायक भूपेश चौबे भी मौजूद रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

किसान सम्मान निधि से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए उपनिदेशक कृषि को गांव में विशेष कैंप लगाकर एक सप्ताह में पात्र किसानों के प्रकरण निस्तारित कराने तथा वृद्धावस्था पेंशन की शिकायतों पर जिला समाज कल्याण अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

• हर घर नल योजना की होगी स्थलीय जांच

प्रभारी मंत्री ने जिला पंचायत राज अधिकारी को शौचालय विहीन पात्र परिवारों की सूची तैयार कर उन्हें योजना से लाभान्वित करने की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए। वहीं हर घर नल से जल योजना के तहत चुर्क ग्राम सभा में पेयजल आपूर्ति की एक सप्ताह के भीतर स्थलीय जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। रिपोर्ट में नियमित, बाधित और अनियमित जलापूर्ति वाले घरों की स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, एसडीएम सदर आशीष कुमार त्रिपाठी, सीओ रणधीर मिश्रा, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


Blog single photo


📊 जनता की राय

वैकल्पिक पोल
क्या इस तरह की जनचौपालों से ग्रामीणों/किसानों की शिकायतों का वाक़ई समाधान होता है?
इस पोल में भाग लेना अनिवार्य नहीं है।


Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top