Breaking News
खबरें पढ़ें
रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भारी भीड़, 2500 अभ्यर्थियों में 1031 को मिला नौकरी का ऑफर || पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: विन्ध्याचल मंडल में 80 इंस्पेक्टरों के तबादले || बिजली के पोल से टकराई बाइक, 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत || ग्राम चौपाल में मंत्री और विधायक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, एक सप्ताह में समाधान के निर्देश || सोनभद्र में 37 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा, देशभर में 200 शिकायतें दर्ज || पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की बैटरी और पंप मोटर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार || विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित हुए चन्द्र शेखर पाण्डेय || वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को बांटी गई गर्म टोपी और ऊनी मोजे || राम अनुज धर द्विवेदी अखिल भारतीय गौ भक्त काव्य कला संगम सम्मान से सम्मानित || पिकअप और बाइक की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Wednesday 18th November 2026 01:44:00 PM

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को बांटी गई गर्म टोपी और ऊनी मोजे

Blog single photo
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• भारतीय प्रगतिशील महिला समिति ने ठंड से बचाव के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

दुद्धी(सोनभद्र)। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन स्थित परख संस्था द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में भारतीय प्रगतिशील महिला समिति की ओर से बुजुर्गों को ठंड से राहत पहुंचाने के लिए गर्म टोपी और ऊनी मोजों का वितरण किया गया। समिति की अध्यक्ष ममता मौर्या के नेतृत्व में पदाधिकारी बदलते मौसम और बढ़ती ठंड को देखते हुए वृद्धाश्रम पहुंचे और दर्जनों बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों को टोपी-मोजे वितरित किए।

इस दौरान संस्था की संचालिका सविता सिंह, नगर पंचायत स्वच्छता मिशन के ब्रांड एंबेसडर जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, समिति की सचिव प्रियंका यादव, उपाध्यक्ष विजयंती कुशवाहा, सामाजिक कार्यकर्ता भोलानाथ कुशवाहा तथा परख संस्था के वीर सिंह, बरखा जायसवाल और दुर्गा कुमारी मौजूद रहीं। वितरण से बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। संस्था की संचालिका सविता सिंह ने सभी आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top