Breaking News
खबरें पढ़ें
रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भारी भीड़, 2500 अभ्यर्थियों में 1031 को मिला नौकरी का ऑफर || पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: विन्ध्याचल मंडल में 80 इंस्पेक्टरों के तबादले || बिजली के पोल से टकराई बाइक, 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत || ग्राम चौपाल में मंत्री और विधायक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, एक सप्ताह में समाधान के निर्देश || सोनभद्र में 37 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा, देशभर में 200 शिकायतें दर्ज || पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की बैटरी और पंप मोटर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार || विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित हुए चन्द्र शेखर पाण्डेय || वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को बांटी गई गर्म टोपी और ऊनी मोजे || राम अनुज धर द्विवेदी अखिल भारतीय गौ भक्त काव्य कला संगम सम्मान से सम्मानित || पिकअप और बाइक की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Wednesday 18th November 2026 02:32:00 PM

विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित हुए चन्द्र शेखर पाण्डेय

Blog single photo
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• हिन्दी साहित्य, कला एवं समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला दोहरा सम्मान

लखनऊ। लखनऊ में काशी हिन्दी विद्यापीठ, वाराणसी द्वारा संचालित अखिल भारतीय लेखक, कवि एवं कलाकार परिषद की ओर से धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज की स्मृति एवं गोपाष्टमी के अवसर पर अखिल भारतीय गौभक्त काव्य कला संगम, कवि सम्मेलन एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सैनिक नगर में आयोजित समारोह में सोनभद्र जिले के घोरावल तहसील क्षेत्र के महुआंव पाण्डेय गांव निवासी चन्द्र शेखर पाण्डेय को हिन्दी सेवा, साहित्य साधना, कला, सामाजिक एवं सेवा कार्यों में योगदान के लिए विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्हें अखिल भारतीय गौभक्त काव्य कला संगम सम्मान-2026 से भी नवाजा गया।

• अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय वेदमूर्ति एवं आयोजन अध्यक्ष डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र आदित्य सहित अन्य अतिथियों ने चन्द्र शेखर पाण्डेय को अंगवस्त्र, पट्टिका, मोमेंटो, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में काव्य पाठ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पुस्तक एवं पत्रिका विमोचन सहित विभिन्न आयोजन हुए। इस अवसर पर चन्द्र शेखर पाण्डेय ने मुख्य अतिथि विद्यासागर उपाध्याय को अंगवस्त्र एवं भगवान रामलला की प्रतिमा भेंट की। कार्यक्रम के प्रमुख संयोजक एवं संचालक कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक, संरक्षक कवि सुखमंगल सिंह मंगल, डॉ. ओम प्रकाश द्विवेदी ओम, राम अनुज धर द्विवेदी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए कवि, साहित्यकार एवं लेखक उपस्थित रहे।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top