Breaking News
खबरें पढ़ें
रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भारी भीड़, 2500 अभ्यर्थियों में 1031 को मिला नौकरी का ऑफर || पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: विन्ध्याचल मंडल में 80 इंस्पेक्टरों के तबादले || बिजली के पोल से टकराई बाइक, 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत || ग्राम चौपाल में मंत्री और विधायक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, एक सप्ताह में समाधान के निर्देश || सोनभद्र में 37 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा, देशभर में 200 शिकायतें दर्ज || पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की बैटरी और पंप मोटर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार || विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित हुए चन्द्र शेखर पाण्डेय || वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को बांटी गई गर्म टोपी और ऊनी मोजे || राम अनुज धर द्विवेदी अखिल भारतीय गौ भक्त काव्य कला संगम सम्मान से सम्मानित || पिकअप और बाइक की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Wednesday 18th November 2026 03:54:00 PM

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की बैटरी और पंप मोटर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Blog single photo
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• चोरी के सामान की बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय भेजा गया

बीजपुर(सोनभद्र)। क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 17 नवंबर को बस स्टैंड के पास चेकिंग के दौरान उत्तम कुमार (24) पुत्र रामनगीना गुर्जर और बबलू कुमार (26) पुत्र शिव प्रसाद वैशवार, निवासी ग्राम नेमना को गिरफ्तार किया। दोनों थाना बीजपुर में दर्ज चोरी के मुकदमे में वांछित थे। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक बैटरी और 1.5 एचपी की मोनोब्लॉक सिंचाई पंप मोटर बरामद की।

• पुलिस की कार्रवाई में चोरी का सामान बरामद, आरोपियों को भेजा गया जेल

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद बुधवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल भानु प्रताप यादव तथा कांस्टेबल अखिलेश कुमार और संजय कुमार शामिल रहे।


Blog single photo


📊 जनता की राय

वैकल्पिक पोल
क्या चोरों के विरुद्ध की जा रही पुलिस कार्रवाई से चोरियों पर अंकुश लगा है?
इस पोल में भाग लेना अनिवार्य नहीं है।


Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top