सोनभद्र। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से 10 खंड शिक्षा अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती का आदेश जारी किया गया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के अनुमोदन के बाद 18 नवंबर 2026 को जारी कार्यालय आदेश के तहत गैर जनपदों से स्थानांतरित होकर आए अधिकारियों को सोनभद्र के विभिन्न विकास खंडों में तैनाती दी गई है।
इनमें वाराणसी से आए विजय प्रकाश यादव को कर्मनी, पंकज कुमार को करमा, संजय कुमार यादव को राबर्ट्सगंज और शशिकांत श्रीवास्तव को दुद्धी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चंदौली से आए सुरेंद्र प्रताप सहाय को म्योरपुर और मनोज कुमार यादव को जिला मुख्यालय सोनभद्र में तैनात किया गया है। भदोही से आए मनोज कुमार सिंह को कोन, मिर्जापुर से आए शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी को चोपन तथा कुशीनगर से आए मुकेश नारायण मिश्र को घोरावल और जयंत कुमार भारती को नगवां में तैनाती दी गई है।
आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर कार्यभार ग्रहण आख्या जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
SVG इण्डिया न्यूज डेस्क






