Breaking News
खबरें पढ़ें
मतदाता जागरूकता के लिए तीन हस्तियां बनीं स्वीप आइकन || तेज रफ्तार ट्रैक्टर पुलिया तोड़ खाई में गिरा, मजदूर की मौत || वैज्ञानिक तकनीक और फसल सुरक्षा के उपायों के प्रति किया जागरूक || सोनभद्र में नवागत खंड शिक्षा अधिकारियों को मिली नई तैनाती, आदेश जारी || मुख्यमंत्री तक पहुंचा सोनभद्र की महिलाओं का हुनर, ‘सोनअर्थ’ उत्पादों ने लखनऊ में बनाई पहचान || ककरी खदान में आग की चपेट में आने से सुरक्षाकर्मी की मौत || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भारी भीड़, 2500 अभ्यर्थियों में 1031 को मिला नौकरी का ऑफर || पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: विन्ध्याचल मंडल में 80 इंस्पेक्टरों के तबादले || बिजली के पोल से टकराई बाइक, 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
Thursday 19th November 2026 04:42:00 PM

वैज्ञानिक तकनीक और फसल सुरक्षा के उपायों के प्रति किया जागरूक

Blog single photo
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

खेत बचाओ अभियान में किसानों को मिली उन्नत खेती की जानकारी

विंढमगंज(सोनभद्र)। कृषि विभाग की ओर से संचालित खेत बचाओ अभियान के तहत रबी सीजन 2026-27 के लिए ग्राम पंचायत स्तरीय एक दिवसीय कृषि गोष्ठी का आयोजन बुटबेढ़वा स्थित पंचायत भवन में किया गया। गोष्ठी में कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को उन्नत खेती की तकनीक, फसल उत्पादन बढ़ाने, रोगों एवं कीटों से बचाव तथा फसल नुकसान कम करने के उपाय बताए। उप कृषि निदेशक राजकुमार ने कृषि विभाग की योजनाओं और वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने की जानकारी देते हुए बुवाई से कटाई तक जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की।

• फसल उत्पादन बढ़ाने और नुकसान रोकने पर जोर

गोष्ठी में सहायक विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह, एग्रीकल्चर मैनेजर अरुण कुमार सिंह, विकास कुमार एवं चंद्रशेखर ने रबी की प्रमुख फसलों के उत्पादन, रोगों एवं कीटों की पहचान और विभागीय सुविधाओं की जानकारी दी। इस दौरान किसानों की समस्याओं और सवालों पर चर्चा कर उचित समाधान अपनाने तथा कृषि विशेषज्ञों से सलाह लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में संजय कुमार गुप्ता, जगदंबा राम, दीनानाथ, बालकृष्ण, बंटी, देव कुमार पासवान, बच्चा पासवान, राजेश पासवान, नाथुन पासवान, आशीष कुमार, अमरनाथ, गोरख राम, उमाशंकर शर्मा, वीरेंद्र यादव, अनिल कुमार यादव, राजबली यादव, उपेंद्र शर्मा एवं छोटेलाल पासवान सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।


Blog single photo


📊 जनता की राय

वैकल्पिक पोल
आपके अनुसार खेती में बेहतर पैदावार के लिए सबसे जरूरी क्या है?
इस पोल में भाग लेना अनिवार्य नहीं है।


Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top