अनपरा(सोनभद्र)। ककरी खदान में आग की चपेट में आने से सुरक्षाकर्मी गोपाल की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा निवासी बताए जा रहे हैं। वह सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सेवानिवृत्त जवान थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एंबुलेंस के जरिए शव को ले जाते समय मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
• पुलिस और खदान प्रबंधन ने शुरू की जांच, मुआवजे की मांग
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और खदान प्रबंधन की टीम जांच में जुट गई। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और आग लगने की वजह क्या रही, इसकी पड़ताल की जा रही है। वहीं, मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग भी उठ रही है।
SVG इण्डिया न्यूज डेस्क






