Breaking News
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 191 शिकायतें सुनी गईं, 21 मामलों का मौके पर निस्तारण     |     निर्माणाधीन सड़क की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, जिम्मेदारी तय     |     महंगाई की मार के बीच महिलाओं ने रखा निर्जला जीवित्पुत्रिका व्रत     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• दो एई को प्रतिकूल प्रविष्टि, चार जेई के वेतन पर रोक; ठेकेदार पर ₹20 लाख जुर्माना

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने एमएमबीसीबी मार्ग किमी-39 से बनवासी सेवा आश्रम होते हुए छत्तीसगढ़ बॉर्डर तक करीब 14 किलोमीटर लंबी और ₹54.10 करोड़ की अनुमानित लागत से निर्माणाधीन सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति बेहद धीमी मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। मॉनिटरिंग में शिथिलता पर लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के सहायक अभियंता नवीन श्रीवास्तव एवं छोटेलाल को प्रतिकूल प्रविष्टि तथा अवर अभियंता जितेंद्र तिवारी, श्रीकेश, राजेश शर्मा एवं संतोष कुमार सिंह के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

• दो माह में हर हाल में सड़क पूरी कराने का निर्देश

डीएम ने अधिशासी अभियंता निर्माण खंड को चेतावनी जारी करने के साथ संबंधित सहायक अभियंताओं को भी चेतावनी देने के निर्देश दिए। धीमी प्रगति पर संबंधित ठेकेदार पर ₹20 लाख की पेनल्टी लगाने को कहा। उन्होंने कार्यदायी संस्था को दो माह के भीतर सड़क का काम हर हाल में पूरा कराने, निर्माण में गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि महत्वपूर्ण विकास कार्यों में लापरवाही, शिथिलता या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था की जवाबदेही तय की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम दुद्धी अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता एसके सिंह, अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह समेत संबंधित अधिकारी और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।





Top