Breaking News
चोरी की बैटरी और डीजल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     कुएं पर रखी लकड़ी टूटने से युवती कुएं में गिरी, मौत     |     चिकित्सकीय लापरवाही ने मां की गोद उजाड़ी, प्रसव के दौरान नवजात की मौत     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• डीएम ने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

दुद्धी(सोनभद्र)। जिले की चारों तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। दुद्धी में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। डीएम ने भूमि विवाद से जुड़े मामलों में टीम गठित कर स्थलीय जांच कराने और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद निस्तारण आख्या प्रस्तुत की जाए और निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाए। दुद्धी में 65 शिकायतों में से 2 मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ, जबकि 63 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।

• राबर्ट्सगंज, ओबरा और घोरावल में भी शिकायतों पर कार्रवाई

राबर्ट्सगंज तहसील में एसडीएम आशीष कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में 29 शिकायतें सुनी गईं, जिनमें 7 का मौके पर निस्तारण हुआ और 22 मामलों को समयबद्ध निस्तारण के लिए भेजा गया। ओबरा में एसडीएम रवि कुमार पासवान की अध्यक्षता में 44 शिकायतों में से 6 का मौके पर निस्तारण हुआ, जबकि 38 प्रकरण लंबित रहे। वहीं घोरावल में सीडीओ, एसडीएम और तहसीलदार की मौजूदगी में 53 शिकायतें सुनी गईं, जिनमें 6 मामलों का निस्तारण किया गया और 47 प्रकरणों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। इस तरह चारों तहसीलों में कुल 191 शिकायतें सुनी गईं और 21 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।





Top