Breaking News
खबरें पढ़ें
मतदाता जागरूकता के लिए तीन हस्तियां बनीं स्वीप आइकन || तेज रफ्तार ट्रैक्टर पुलिया तोड़ खाई में गिरा, मजदूर की मौत || वैज्ञानिक तकनीक और फसल सुरक्षा के उपायों के प्रति किया जागरूक || सोनभद्र में नवागत खंड शिक्षा अधिकारियों को मिली नई तैनाती, आदेश जारी || मुख्यमंत्री तक पहुंचा सोनभद्र की महिलाओं का हुनर, ‘सोनअर्थ’ उत्पादों ने लखनऊ में बनाई पहचान || ककरी खदान में आग की चपेट में आने से सुरक्षाकर्मी की मौत || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भारी भीड़, 2500 अभ्यर्थियों में 1031 को मिला नौकरी का ऑफर || पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: विन्ध्याचल मंडल में 80 इंस्पेक्टरों के तबादले || बिजली के पोल से टकराई बाइक, 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• सिविल जज ने छात्राओं से किया संवाद, प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

दुद्धी(सोनभद्र)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी के प्रांगण में 2 अक्टूबर को छात्राओं को कानूनी अधिकारों एवं बाल संरक्षण कानूनों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पॉक्सो एक्ट पर कानूनी जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सिविल जज जूनियर डिवीजन धीरेंद्र कुमार सोनकर ने मां सरस्वती एवं महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्राओं को पॉक्सो एक्ट की प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और किसी भी अप्रिय स्थिति में बिना डर के आवाज उठानी चाहिए। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भी सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी एवं आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया।

• पॉक्सो एक्ट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट छात्राओं को मिला सम्मान

कॉलेज में कानूनी जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए पॉक्सो एक्ट विषय पर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सिविल जज से सीधे संवाद का अवसर मिलने पर छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर प्रधानाचार्या शोभा यादव, डॉ. प्रीति शर्मा, वर्षा, अर्चना, राधा, आरती, मंजूलता, संचिता एवं कोतवाली के एसआई श्यामजी यादव सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top