मनीष कुमार संवाददाता
दुद्धी(सोनभद्र)। दुर्गा पूजा समिति रामनगर की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों और समिति के संचालन को लेकर घंटों चर्चा हुई। इसके बाद सर्वसम्मति से सुजीत अग्रहरी को अध्यक्ष, जितेंद्र उर्फ पिपी चंद्रवंशी को महामंत्री और आनंद कास्यकार को कोषाध्यक्ष चुना गया।
• एक वर्ष का होगा नई कार्यकारिणी का कार्यकाल, भव्य आयोजन पर जोर
बैठक में आनंद जायसवाल, सुमित जायसवाल, ओमप्रकाश समेत अन्य सदस्यों को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल एक वर्ष निर्धारित किया गया है। पदाधिकारियों ने आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को व्यवस्थित, भव्य और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आपसी समन्वय और सहयोग से कार्य करने पर जोर दिया। बैठक में सुरेंद्र गुप्ता, पंकज जायसवाल, दीपक शाह, सियाराम तिवारी, सुनील जायसवाल, राजकुमार अग्रहरी, रामजी पांडेय एडवोकेट, कृष्ण मुरारी पांडेय एडवोकेट, शंभू जौहरी, बबलू कश्यप, आमेश सिंह, राजू शर्मा, अरुणोदय जौहरी, विशाल चौरसिया, विष्णु अग्रहरि, अजीत अग्रहरी, सत्येंद्र चंद्रवंशी, सुधीर चंद्रवंशी, रवि सिंह, प्रभात चंद्रवंशी, आनंद जायसवाल, प्रेमचंद चंद्रवंशी, दिग्गज जौहरी, विनय जायसवाल, शुभम जायसवाल, सत्यम दीक्षित समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।