Breaking News
नाग पंचमी पर कुश्ती और खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम     |     बकहर नदी उफान पर, पुल के ऊपर बह रहा पानी, आवागमन ठप     |     पुलिया बहने से हजारों ग्रामीणों का संपर्क टूटा, कच्चे मकान की दीवार और ओसारी गिरी     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• कबड्डी में पिपरहर टीम बनी विजेता, लांग जंप में राजेश गोड़ और हाई जंप में प्रणव प्रताप सिंह ने हासिल किया प्रथम स्थान

बीजपुर(सोनभद्र)। नाग पंचमी के अवसर पर युवक मंगल दल के तत्वावधान में पिण्डारी गांव में हाई जंप, लांग जंप, कबड्डी और कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व मंत्री स्वर्गीय विजय सिंह गोड़ के पुत्र निरेन्द्र सिंह गोड़ ने फीता काटकर किया। उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में पिण्डारी समेत आसपास के गांवों की कई टीमों और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कबड्डी के फाइनल मुकाबले में पिपरहर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जरहां और बाजन्डीह की टीमों को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। लांग जंप में राजेश गोड़ निवासी पिण्डारी ने 16.5 फीट छलांग लगाकर प्रथम तथा राहुल कुमार निवासी जरहां ने 16.4 फीट छलांग लगाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हाई जंप में प्रणव प्रताप सिंह प्रथम और अवधविहारी द्वितीय रहे। वहीं कुश्ती प्रतियोगिता में पिण्डारी के रामदेव यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

सभी विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कबड्डी की विजेता टीम पिपरहर को 2100 रुपये तथा उपविजेता जरहां और बाजन्डीह की टीमों को 1100 रुपये और मेडल प्रदान किए गए। कार्यक्रम में युवक मंगल दल अध्यक्ष प्रमोद यादव, उपाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र प्रकाश जायसवाल, महामंत्री प्रदीप कुमार, मंत्री श्याम मनोहर यादव और क्रीड़ा मंत्री ज्ञान चंद यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रेफरी के रूप में बाबूराम गुरुजी और कैलाश गुरुजी ने जिम्मेदारी निभाई, जबकि संचालन राजेश जायसवाल अध्यापक ने किया। आयोजकों ने बताया कि खेल आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण एवं स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं में खेल के प्रति रुझान बढ़ाना है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पिण्डारी रामसजीवन भारतीय, पिपरहर ग्राम प्रधान जगजीवन भारतीय, जल समिति अध्यक्ष सोहनलाल जायसवाल, समाजसेवी बासदेव यादव, बिरेंद्र गुप्ता, पिन्टु लाल भारतीय, राष्ट्रीय मानवाधिकार जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर जायसवाल, समाजसेवी रवि यादव, भरत विश्वकर्मा, धर्म गुरुजी, साधुराम यादव, उमाशंकर जायसवाल समेत सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।


Blog single photo

.




Top