Breaking News
मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, कच्चे मकान ढहे और पुलिया बही     |     सावन के तीसरे सोमवार शिवद्वार धाम का डीएम - एसपी ने किया निरीक्षण     |     सोनभद्र में मूसलाधार बारिश से सड़कें और पुलिया बहीं, गांवों का आवागमन प्रभावित     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• धान की फसल बर्बाद, आवागमन बाधित होने से ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें

बीजपुर(सोनभद्र)। क्षेत्र में अचानक मौसम का मिजाज बदलने के बाद गरज-चमक के साथ घंटों हुई मूसलाधार बारिश से छोटी-बड़ी नदियां और नाले उफान पर आ गए। एनटीपीसी आवासीय परिसर के एनएच-1 के कई कमरों में नाले का पानी घुसने से लोगों की रात की नींद उड़ गई और कमरे में रखा सामान डूबने लगा। सूचना पर मौके पर पहुंची केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की मदद से राहत कार्य कर लोगों को सुरक्षित बचाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के तेज बहाव से कई पुलिया बह गईं, जबकि कई कच्चे मकान ढह गए। बीजपुर ग्राम पंचायत के टोला शांतिनगर में सुशीला पत्नी राजेंद्र शर्मा के कच्चे मकान का एक हिस्सा ढहने से परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया। वहीं अंजानी ग्राम पंचायत में छत्रधारी धरकार का मकान पूरी तरह ढह गया।


Blog single photo


• अंजीर नदी के उफान से पुलिया बही, धान की फसल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी नुकसान

जरहा की अंजीर नदी के रौद्र रूप को देखकर ग्रामीण सहमे रहे। डोडहर ग्राम पंचायत के डूमरचुआ, पालबस्ती और जरहा गांव के टोला कोहड़मड़ा की पुलिया बह जाने से आवागमन बाधित हो गया। वहीं जहीराडार-अजीर नदी के मोहारे पुल की पंखी टूटकर गिर गई। बारिश के तेज बहाव में कई किसानों की धान की फसल बह गई, जबकि कुछ खेतों में मिट्टी और बालू भर जाने से फसल बर्बाद हो गई। तेज गरज-चमक के दौरान कई घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलने से भी लोगों को नुकसान उठाना पड़ा। ग्रामीणों ने टूटे पुलों की जल्द मरम्मत कराने के साथ ही आवास और फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग जिलाधिकारी से की है।

Blog single photo

.




Top