Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• दुष्कर्म के आरोपी युवक के जेल में बंद होने के बीच सामने आया गर्भावस्था का मामला

घोरावल(सोनभद्र)। 14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव से मौत हो गई। पेट में तेज दर्द होने पर परिजन उसे घोरावल सीएचसी लेकर पहुंचे थे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में किशोरी ने मृत नवजात को जन्म दिया। प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने से उसकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान मौत हो गई।

• दुष्कर्म के आरोपी युवक के जेल में बंद होने की बात सामने आई

घटना के बाद पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार किशोरी के गर्भवती होने का मामला पहले ही सामने आ चुका था और दुष्कर्म का आरोपी युवक जेल में बंद है। किशोरी के पिता ने मामले में न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। घटना घोरावल थाना क्षेत्र की है।





Top