Breaking News
नाग पंचमी पर कुश्ती और खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम     |     बकहर नदी उफान पर, पुल के ऊपर बह रहा पानी, आवागमन ठप     |     पुलिया बहने से हजारों ग्रामीणों का संपर्क टूटा, कच्चे मकान की दीवार और ओसारी गिरी     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• टूटे मार्ग पर बीजपुर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर लगवाए साइन बोर्ड, ग्रामीणों से वैकल्पिक रास्ते से आवागमन की अपील

बीजपुर(सोनभद्र)। रुक-रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश के चलते ग्राम सभा डोडहर के टोला पाल बस्ती और मोखना नाले की पुलिया तेज बहाव में बह गई, जिससे हजारों ग्रामीणों का संपर्क मार्ग टूट गया। ग्रामीणों के मुताबिक पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यदायी संस्था द्वारा कराया गया सड़क निर्माण और पुलिया पिछले वर्ष की बरसात में ही जर्जर हो गई थी। इसकी मरम्मत के लिए डूमरचुआ निवासी रामचंद्र गुप्ता ने आईजीआरएस और जनसुनवाई के माध्यम से विभाग से शिकायत कर पत्राचार किया था, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पुलिया निर्माण की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, भारी बारिश के दौरान सोमवार की रात लीलाडेवा निवासी रमेश चंद पुत्र लालचंद के घर की दीवार और ओसारी भी गिर गई।

टूटी पुलिया और तेज बहाव के कारण हादसे की आशंका को देखते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने दोनों स्थानों पर बांस-बल्ली से बैरिकेडिंग कराकर साइन बोर्ड लगवाए। उन्होंने ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों को सूचित करते हुए अपील की कि तेज बहाव रहने तक इस मार्ग से आवागमन न करें और फिलहाल दूसरे रास्ते का उपयोग करें। पुलिस की इस पहल से लोगों को संभावित अप्रिय घटना से बचाने में मदद मिलेगी। जनमानस की सुरक्षा के लिए बीजपुर पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिंग और साइन बोर्ड लगाने की कार्रवाई की ग्रामीणों ने सराहना की।





Top