अजीत पाण्डेय संवाददाता
बभनी(सोनभद्र)। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर विद्युत विभाग ने आमजन और दुर्गा पूजा समितियों को विद्युत सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। विद्युत उपकेंद्र बभनी के अवर अभियंता महेश कुमार ने समितियों को निर्देश दिया कि पूजा पंडालों का निर्माण बिजली की लाइनों, खंभों और ट्रांसफार्मर से सुरक्षित दूरी पर कराया जाए। कार्यक्रम से पूर्व विद्युत सुरक्षा निदेशालय से आवश्यक अनुमति प्राप्त करना भी अनिवार्य बताया गया है।
• लापरवाही से हादसा हुआ तो समिति होगी जिम्मेदार
अवर अभियंता महेश कुमार ने चेतावनी दी कि विद्युत सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर संबंधित दुर्गा पूजा समिति की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने समितियों और आम नागरिकों से त्योहार को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विद्युत सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की।