Breaking News
चोरी की बैटरी और डीजल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     कुएं पर रखी लकड़ी टूटने से युवती कुएं में गिरी, मौत     |     चिकित्सकीय लापरवाही ने मां की गोद उजाड़ी, प्रसव के दौरान नवजात की मौत     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• विकासनगर रेलवे क्रासिंग के पास पुलिस ने तड़के दबोचा, दो बैटरी व 15 लीटर डीजल बरामद

डाला(सोनभद्र)। चोपन पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोरी के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार श्रवण उर्फ गोलू निवासी रेक्सहवां और आर्यन सिंह उर्फ सूरज निवासी देउरवा, कुशीनगर हाल निवासी बारी डाला को 04 अक्टूबर की तड़के करीब 03:18 बजे विकासनगर रेलवे क्रासिंग के पास से पकड़ा गया। दोनों के कब्जे से एक्साइड कंपनी की दो लाल रंग की बैटरी और 15 लीटर डीजल बरामद किया गया।

• न्यायालय भेजे गए आरोपी

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी मु0अ0सं0 0384/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना चोपन से संबंधित मामले में वांछित थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल हरि सिंह यादव, हेड कांस्टेबल शिवसरण बिन्द और कांस्टेबल राजनारायण शामिल रहे।





Top