Breaking News
चोरी की बैटरी और डीजल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     कुएं पर रखी लकड़ी टूटने से युवती कुएं में गिरी, मौत     |     चिकित्सकीय लापरवाही ने मां की गोद उजाड़ी, प्रसव के दौरान नवजात की मौत     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• पानी भरने गई 18 वर्षीय सोनामती का कुएं में मिला शव

बभनी(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के नधिरा संवाकुड गांव में रविवार दोपहर कुएं पर रखी लकड़ी टूटने से 18 वर्षीय युवती सोनामती कुएं में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी बहादुर की पुत्री सोनामती पानी भरने के लिए कुएं पर गई थी। इसी दौरान कुएं पर रखी लकड़ी अचानक टूट गई और संतुलन बिगड़ने से वह कुएं में जा गिरी। काफी देर तक सोनामती के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। कुएं के पास उसकी चप्पल मिलने पर लोगों को अनहोनी की आशंका हुई और कुएं में तलाश करने पर उसका शव बरामद हुआ।

• पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही बभनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रभारी निरीक्षक बभनी ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया है। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।





Top