Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• एफजीडी साइट से कई किलोमीटर केबल चोरी का मामला सामने आने के बाद श्रमिकों ने मटेरियल गेट पर किया प्रदर्शन

बीजपुर(सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंद परियोजना परिसर में मित्सुबिसी कंपनी की अनुबंधित कंपनी पावर ट्रॉनिक्स स्टेज-2 और 3 की एफजीडी साइट पर केबल रैक से कई किलोमीटर कीमती केबल चोरी होने का आरोप सामने आया है। श्रमिकों के मुताबिक शुक्रवार की शाम केबल चोरी की जानकारी मिली थी, जिसके बाद शनिवार को सीआईएसएफ जवान कुछ श्रमिकों को पूछताछ के लिए गोपनीय कक्ष में ले गए। सोमवार को कई दर्जन श्रमिक एकजुट होकर मटेरियल गेट के पास पहुंचे और पूछताछ के दौरान मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने श्रमिकों को समझाकर थाने ले जाकर मामला शांत कराया।

• तहरीर नहीं मिलने से कार्रवाई अधर में, CISF ने आरोपों को बताया निराधार

थाने पहुंचे श्रमिकों की बातें सुनने के बाद एसएचओ राजेश सिंह ने उन्हें लिखित तहरीर देने को कहा, लेकिन किसी भी श्रमिक ने आवेदन नहीं दिया। एसएचओ ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गहन सुरक्षा घेरे में चोरी होना संदिग्ध मामला है और इसकी जांच की जाएगी। वहीं सीआईएसएफ के मीडिया प्रभारी दीपक पाण्डेय ने बताया कि मैनेजमेंट की शिकायत पर कुछ श्रमिकों से पूछताछ की गई थी, जबकि मारपीट के आरोप पूरी तरह मनगढ़ंत और निराधार हैं।





Top