SVG इण्डिया न्यूज रूम
घोरावल(सोनभद्र),। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खिरिहटा में वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी की स्मृति में संगोष्ठी एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन रामानुजन शुक्ला की पहल पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी संपन्न हुआ। संगोष्ठी की अध्यक्षता जगदीश प्रसाद शुक्ला ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन पत्रकार संतोष कुमार नागर और रामानुजन धर द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी विजय प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में घोरावल विधानसभा के पूर्व विधायक रमेश चंद्र दूबे, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी, नीरज कुमार श्रीवास्तव, डॉक्टर रमेश कुमार कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
संगोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मानव जीवन में सेवा और संवेदनशीलता से बड़ा कोई धर्म नहीं है तथा प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए। कार्यक्रम के अंतर्गत गांव की वृद्ध महिलाओं और पुरुषों को कंबल वितरित किए गए।समापन अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।