Breaking News
बिजली बिल बकायेदारों के लिए राहत, बीजपुर उपकेंद्र पर आज मेगा कैंप     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सोनभद्र। जनपद के ब्लॉक संसाधन केंद्र घोरावल में ब्लॉक स्तरीय श्रुतलेख एवं स्पेलिंग बी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्राथमिक और जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्राथमिक वर्ग की श्रुतलेख प्रतियोगिता में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय घोरावल के सूरज कुमार मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्राथमिक वर्ग की स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय घोरावल की आंचल ने पहला स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग की श्रुतलेख प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय पढ़वनिया के राहुल प्रथम स्थान पर रहे। वहीं यूपीएस वर्ग की स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में यूपीएस पिपरवार के अंकुश ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सफलता हासिल की।


Blog single photo


उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले छात्र हुए पुरस्कृत

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में एसआरजी संजय मिश्रा एवं विनोद कुमार के साथ एआरपी मयंक कुमार दुबे, अनिल प्रजापति, धनंजय द्विवेदी और ओमप्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के समापन पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी घोरावल ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




Top