SVG इण्डिया न्यूज रूम
ओबरा(सोनभद्र)। प्रत्येक वर्ष की परंपरा के अनुसार वर्ष 2026 में महाकाल सेवा समिति की वार्षिक बैठक श्रीराम मंदिर ओबरा के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राम नरेश अग्रहरि ने की, जिसमें समिति का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया। पुनर्गठित समिति में धुरंधर शर्मा और उमा शंकर सिंह को संरक्षक बनाया गया। राम नरेश अग्रहरि को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि जे.पी. सिंह और सतीश पाण्डेय को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर दीपेश दीक्षित, शिव शंकर अग्रहरि, बृजेश पाण्डेय और शिवनाथ जायसवाल का चयन किया गया। आशुतोष सिंह और सुनील सिंह को महामंत्री बनाया गया, जबकि सुशील कुशवाहा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। मंत्री पद पर कृष्ण बिहारी त्रिपाठी, निखिल गर्ग, अनूप सेठ, पंकज गौतम, अमित मित्तल, सर्वेश दुबे को शामिल किया गया। मीडिया प्रभारी की भूमिका रंगेश सिंह और अभिषेक अग्रहरि को सौंपी गई।
बैठक में वरिष्ठ भक्त मंडल के सदस्यों के रूप में चाँदनी देवी (अध्यक्ष, नगर पंचायत ओबरा), प्राणमती देवी (पूर्व अध्यक्ष, नगर पंचायत ओबरा), कन्हैया लाल जायसवाल, उमेश सिंह पटेल, रमेश सिंह यादव, श्रवण पासवान, रमेश वर्मा, विपिन सिंह कश्यप, भोला कनौजजिया, राज नारायण लल्लू, राकेश सिंह मटालू, गोविन्द मित्तल, गोपाल अग्रहरि, समीर माली, शशिहास मौर्य, राहुल केशरी, अनीश सेठ, रंग बहादुर पटेल, विभाष घटक, राकेश अग्रहरि, नीरज भाटिया, मिथिलेश अग्रहरि, विजय विश्वकर्मा, नीलकान्त तिवारी, अमित गुप्ता, अभिषेक सेठ, विरेन्द्र यादव, शिव प्रकाश (गंगा), अजीत कनौजिया और प्रमोद जैन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक के अंत में अध्यक्ष राम नरेश अग्रहरि ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समिति को सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में और सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।