Breaking News
बिजली बिल बकायेदारों के लिए राहत, बीजपुर उपकेंद्र पर आज मेगा कैंप     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

शक्तिनगर(सोनभद्र)। शक्तिनगर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। शक्तिनगर से ज्वालामुखी जाने वाले मार्ग पर लायंस स्कूल टर्निंग के पास बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार उदय कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही शक्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल एनटीपीसी संजीवनी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक उदय कुशवाहा एनटीपीसी कॉलोनी, शक्तिनगर का निवासी था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और कॉलोनी के लोग अस्पताल पहुंच गए। युवक की असामयिक मौत से पूरे एनटीपीसी कॉलोनी और शक्तिनगर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शक्तिनगर–ज्वालामुखी होते हुए कोटा और खड़िया मार्ग पर राख (ऐश) परिवहन में लगी भारी वाहनों की दिन-रात तेज रफ्तार आवाजाही लगातार हादसों का कारण बन रही है। लोगों ने इस मार्ग पर यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।





Top