Breaking News
बिजली बिल बकायेदारों के लिए राहत, बीजपुर उपकेंद्र पर आज मेगा कैंप     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

बभनी(सोनभद्र) क्षेत्र के भलपहरी ग्राम पंचायत अंतर्गत टेकुआरी गांव में शनिवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी व मशहूर मूर्तिकार संजय सिंह गौड़ और विशिष्ट अतिथि प्रधान संघ अध्यक्ष जगदीश सिंह मौजूद रहे। शुरुआत में अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान टेकुआरी सहित नवाटोला और महुआदोहर गांवों के गरीब, असहाय, विधवा और दिव्यांग लोगों के बीच जन चौपाल के माध्यम से करीब 300 कंबलों का वितरण किया गया।


Blog single photo


संजय सिंह गौड़ ने कहा कि कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों की मदद करना समाज की नैतिक जिम्मेदारी है और ऐसे पुनीत कार्यों में सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज का समग्र विकास तभी संभव है, जब हम कंधे से कंधा मिलाकर चलें और बच्चों को शिक्षा व बेहतर भविष्य के अवसर मिलें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि शिक्षा, स्वास्थ्य या किसी भी प्रकार की सहायता की जरूरत होने पर लोग निसंकोच संपर्क करें। आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई या इलाज से वंचित किसी भी गरीब परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष जगदीश सिंह ने कहा कि भलपहरी ग्राम पंचायत के विभिन्न टोले-गांवों में जरूरतमंद परिवारों को कंबल पहुंचाना एक सराहनीय और मानवीय कार्य है। कार्यक्रम में राम विचार गौतम, कृष्ण बिहारी सिंह उर्फ बाबा जी, शिक्षक छोटेलाल, सुजीत कुमार पांडेय, रमाशंकर गौड़, सकरार अहमद, देव सिंह गौड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Top