Breaking News
बिजली बिल बकायेदारों के लिए राहत, बीजपुर उपकेंद्र पर आज मेगा कैंप     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

सोनभद्र। जनपद के रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र अंतर्गत बढौना गांव में सोमवार को उत्तम दिव्यांग सेवा संस्थान की ओर से दिव्यांग भाई-बहनों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिव्यांगजनों ने अपनी-अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। किसी ने पेंशन न मिलने की बात कही, तो किसी ने दिव्यांग प्रमाण पत्र न बनने, बस पास और रेलवे पास जैसी सुविधाएं न मिलने की समस्या बताई। बैठक में यह बात सामने आई कि सरकारी योजनाएं तो संचालित हैं, लेकिन आज भी कई दिव्यांगजन इनका लाभ पूरी तरह नहीं ले पा रहे हैं। इसी को देखते हुए उत्तम दिव्यांग सेवा संस्थान की टीम ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए तत्काल प्रभाव से प्रयास शुरू करने की बात कही। संस्थान ने यह भी स्पष्ट किया कि यह जनसंपर्क अभियान पूरे जनपद में चलाया जाएगा और हर गांव तक पहुंचकर दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव मदद की जाएगी। बैठक में उत्तम सिंह, गोविंद, भुवनेश्वर देवगन, माया देवी और रामचंद्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।





Top