Breaking News
बिजली बिल बकायेदारों के लिए राहत, बीजपुर उपकेंद्र पर आज मेगा कैंप     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

सोनभद्र। अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान खनन में प्रयुक्त तीन वाहनों को भी जब्त किया गया है। घटना का क्रम 17 जनवरी का है, जब खनन विभाग को सूचना मिली कि लोढ़ी टोल प्लाजा से होकर एक वाहन अवैध खनिज लेकर जा रहा है। रोकने का प्रयास करने पर वाहन चालक ने धक्का मारते हुए भागने की कोशिश की। पीछा किए जाने पर उरमौरा स्थित पावर हाउस के पास चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पकड़े गए वाहन में अवैध खनिज लदा हुआ था, वाहन पर नंबर प्लेट नहीं थी और कोई वैध परिवहन प्रपत्र भी मौजूद नहीं मिला। इस मामले में खनन विभाग की ओर से रॉबर्ट्सगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर 19 जनवरी को लोढ़ी रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। साथ ही उनके कब्जे से तीन वाहन जब्त किए गए।





Top