बाबू लाल शर्मा संवाददाता
म्योरपुर/सोनभद्र। म्योरपुर खेल मैदान पर थ्री स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रही ड्यूज क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत रेनुकूट बी एवं दुद्धि बी के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर रेनुकूट बी की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया और दुद्धि बी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।16-16 ओवर के मैच में दुद्धि बी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 190 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। दुद्धि की ओर से रित्विक ने 35 गेंदों पर ताबड़तोड़ 50 रन बनाए, जबकि अयाज ने 14 गेंदों पर 34 रन और लड्डन ने 18 गेंदों पर 34 रनों की उपयोगी पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेनुकूट बी की टीम दुद्धि की कसी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम मात्र 50 रनों पर ऑलआउट हो गई। रेनुकूट की ओर से देव ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। दुद्धि बी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनिकेत ने 9 रन देकर 3 विकेट झटके, वहीं रित्विक ने केवल 5 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए रित्विक को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया।मैच में अंपायरिंग की भूमिका रंजीत जायसवाल एवं मु. सफीक ने निभाई। कमेंट्री रितेश जायसवाल, विवेक शाही (बाबा) एवं संदीप पाण्डेय ने की, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी आशीष अग्रहरी ने संभाली।दुद्धि बी ने इस शानदार जीत के साथ अगले चक्र में प्रवेश कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।