बाबू लाल शर्मा संवाददाता
म्योरपुर/सोनभद्र। म्योरपुर कस्बा में वर्ष 2026 में प्रस्तावित श्रीराम कथा आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से बुधवारकी शाम को ग्रामीणों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से श्रीराम कथा आयोजन समिति का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष सोनाबच्चा अग्रहरी, उपाध्यक्ष लालता प्रसाद जायसवाल, गणेश जायसवाल एवं जितेंद्र गुप्ता, महामंत्री आशीष कुमार, मोनू जायसवाल एवं मनदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार, सह कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई।
वहीं आयोजन को सफल बनाने के लिए मान्यता प्राप्त राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार, ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोंड एवं मोहर लाल खरवार को समिति का मुख्य संयोजक नियुक्त किया गया।
इसके अतिरिक्त समिति में कार्यकारिणी सदस्य, सलाहकार मंडल एवं अन्य सहयोगी सदस्यों का भी चयन किया गया, जिनमें ग्राम के वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी एवं युवा वर्ग के प्रतिनिधि शामिल हैं। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि श्रीराम कथा जैसे धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण होगा तथा सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूती मिलेगी। बैठक के अंत में समिति के पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी ग्रामीणों से सहयोग की अपील की। आयोजन की तिथि एवं विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा शीघ्र की जाएगी।