मनीष कुमार संवाददाता
दुद्धी,सोनभद्र। दुद्धी स्थित पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को कैरियर गाइड एवं विज्ञान प्रदर्शनी मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन दुद्धी कमलेश मोहन तथा विशिष्ट अतिथि रामसेवक यादव, प्राचार्य भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मेले में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी, पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी एवं सोनांचल इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने मॉडल प्रदर्शित किए। विद्यार्थियों ने बताया कि आधुनिक दौर में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध भी बढ़ रहे हैं, जिससे आम लोग अनजाने में ठगी का शिकार हो जाते हैं।
छात्राओं ने अपने मॉडलों के माध्यम से साइबर अपराध से बचाव और जागरूकता के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित अरुण कुमार मिश्र (राजकीय इंटर कॉलेज दिघुल), श्यामा चरण (प्रधानाध्यापक, राजकीय इंटर कॉलेज बैरखड़) एवं रीतिका श्रीवास्तव (प्रधानाचार्य, पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी) ने छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर जिला नोडल कैरियर मार्गदर्शन अधिकारी संजय कुमार, धनंजय कुमार वर्मा, अनिल कुमार प्रजापति, दिग्विजय सिंह, सर्वेश सिंह यादव, महेंद्र कुमार यादव, रामकृर्ति यादव, महेश कुमार, शेख मो. हाशिम, चंद्र प्रकाश, रमेश कुमार, बृजेश कुमार, मेघनाथ यादव सहित शिक्षक, कर्मचारी व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
.