SVG इण्डिया न्यूज रूम
सोनभद्र। जनपद के मुर्धवा–बिजपुर मार्ग पर म्योरपुर थाना क्षेत्र के विशधरवा गांव के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां पिकअप और आर्टिका की आमने-सामने टक्कर में अखिलेश, संजय और हीरामणि की मौत हो गई। बताया गया कि तीनों बेटी के घर बर्थडे पार्टी में जा रहे थे, तभी भीषण टक्कर के बाद आर्टिका के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में पिकअप चालक मुस्लिम पुत्र इद्दू और गोविंद घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे टक्कर घातक साबित हुई। स्थानीय लोगों ने विशधरवा मार्ग को “किलर रोड” बताते हुए कहा कि पांच साल में दर्जन भर लोगों की जान जा चुकी है और यहां स्पीड ब्रेकर लगाए जाने की मांग की है।