रघुराज सिंह संवाददाता
सोनभद्र(बीजपुर)। स्थानीय।थाना क्षेत्र के बखरिहवा में आयोजित दो दिवसीय अंतर्राज्यीय वालीबाल प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ, जहां ग्रामीण एवं शहरी वर्ग के फाइनल मुकाबलों के विजेता और उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि मान सिंह गोंड, ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर सहित अन्य अतिथियों द्वारा नकद राशि व कप देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष अमरेश तिवारी एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। लीग मैचों के समापन के बाद ग्रामीण वर्ग का फाइनल चतरा और बिल्ली टीम के बीच खेला गया, जिसमें कड़े संघर्ष के बीच चतरा ने बेस्ट ऑफ थ्री मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 16-12 से मैच जीतकर कप अपने नाम किया। शहरी वर्ग के सेमीफाइनल में मिर्जापुर और दादा चौराहा के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें दादा चौराहा ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में तुलापुर वाराणसी और सुल्तानपुर के बीच मुकाबले में सुल्तानपुर विजयी रहा।
फाइनल मुकाबला दादा चौराहा और सुल्तानपुर के बीच बेहद रोमांचक रहा, जहां जीनियस पब्लिक स्कूल मैदान पर खेले गए पांच सेट के मैच में दादा चौराहा ने 25-23, 25-20, 25-23 से लगातार तीन सेट जीतकर खिताब अपने नाम किया। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए खेल मैदान खेल प्रेमियों से खचाखच भरा रहा। ग्रामीण और शहरी वर्ग के विजेता व उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि मान सिंह गोंड, संघर्ष फ्रेंड्स क्लब अध्यक्ष अमरेश तिवारी, उपाध्यक्ष बहादुर सिंह व अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया। उद्घोषक की भूमिका भागवत जी एवं रामचरण पनिका ने निभाई, जबकि निर्णायक मंडल में दिनेश शर्मा, कैलाश यादव, खुर्शीद आलम, मुकेश पांडेय और अभय मरकाम शामिल रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में फ्रेंड्स क्लब बखरिहवा के श्याम मोहन, संदीप शर्मा, रबिंद्र श्रीवास्तव, राहुल तिवारी, सोनू रवानी, अभय कुमार, संदीप जायसवाल, कुंज बिहारी, सीताराम, रामसूरत, जय प्रकाश, अशोक प्रजापति, देव कुमार सहित कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर अगस्त्यमुनि तिवारी, राम नारायण सिंह, डॉ राम प्रसाद गोंड, श्याम नारायण सिंह, राम प्रकाश पाण्डेय, सुरेश जायसवाल, कृष्ण मुरारी जायसवाल, आलोक कुमार सिंह, मुन्ना लाल, बद्री नाथ सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे, जबकि सुरक्षा व्यवस्था में उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव व कमलाकांत पाण्डेय टीम सहित तैनात रहे।
.