Breaking News
बिजली बिल बकायेदारों के लिए राहत, बीजपुर उपकेंद्र पर आज मेगा कैंप     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

सोनभद्र। यूजीसी के नए नियमों को लेकर जिले में विरोध तेज हो गया, जब सवर्ण समाज और छात्र संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोग कलेक्ट्रेट गेट से पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां और नारेबाजी के बीच प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि 13 जनवरी 2026 से लागू “उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता” से जुड़े प्रावधान व्यवहार में भेदभाव की स्थिति पैदा कर सकते हैं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से नियमों पर पुनर्विचार की मांग की और चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो आंदोलन और व्यापक किया जाएगा।


Blog single photo


प्रदर्शन के दौरान विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्व के प्रावधानों में झूठी शिकायतों पर कार्रवाई की व्यवस्था थी, जिसे हटाए जाने से नियमों के दुरुपयोग की आशंका बढ़ेगी। छात्र नेताओं ने भी इसे छात्रहितों के प्रतिकूल बताते हुए विश्वविद्यालयों में आपसी सौहार्द प्रभावित होने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर नियम वापस लेने की मांग की। पूरे घटनाक्रम के बाद जिले में इस मुद्दे को लेकर माहौल गरमाया हुआ है और संगठनों ने आगे भी विरोध जारी रखने की बात कही है।




Top