Breaking News
बिजली बिल बकायेदारों के लिए राहत, बीजपुर उपकेंद्र पर आज मेगा कैंप     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     
Share on

  बाबू लाल शर्मा संवाददाता

म्योरपुर/सोनभद्र। विकासखंड म्योरपुर के ग्राम पंचायत चांगा अंतर्गत बदियांइन मोड़ पर भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में स्थापित स्मृति द्वार एवं सोलर लाइट का विधिवत लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता और म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के महान क्रांतिकारी नायक थे, जिन्होंने शोषण और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष कर समाज को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुषों की स्मृति को जीवित रखना हम सभी का दायित्व है। वहीं ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने कहा कि बदियांइन मोड़ पर सोलर लाइट स्थापित होने से क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था बेहतर होगी और ग्रामीणों व राहगीरों को रात्रि में आवागमन में सुविधा मिलेगी।इस मौके पर ग्राम प्रधान चांगा रामप्यारे, सुधीर कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने स्मृति स्थल और सोलर लाइट के लोकार्पण को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।





Top