Breaking News
बिजली बिल बकायेदारों के लिए राहत, बीजपुर उपकेंद्र पर आज मेगा कैंप     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• मिशन शक्ति कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन व जागरूकता की जानकारी

सोनभद्र(बीजपुर)। एनटीपीसी रिहंदनगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति (पांचवां चरण) ‘सशक्त नारी–समृद्ध प्रदेश’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीजपुर थानाप्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। विद्यालय पहुंचने पर एनसीसी कैडेट्स ने अतिथियों को सलामी दी, जबकि विद्यालय परिवार की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण विषय पर भाषण, कविता और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर प्रभावशाली संदेश दिया।


Blog single photo


थानाप्रभारी ने अपने संबोधन में सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं को सजग रहने और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना जरूरी है। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडे समेत पुलिस कर्मी, शिक्षकगण और समाजसेवी भी मौजूद रहे। विद्यालय प्रशासन ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।




Top