Breaking News
बिजली बिल बकायेदारों के लिए राहत, बीजपुर उपकेंद्र पर आज मेगा कैंप     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• शंकराचार्य विवाद, मणिकर्णिका मूर्ति ध्वंस पर भाजपा पर बोला हमला

सोनभद्र। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का जनपद आगमन हुआ, जहां रामगढ़ मंडी समिति मैदान में आयोजित संविधान संवाद एवं जनसभा कार्यक्रम में उनका जोरदार स्वागत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा निशाना साधा। UGC प्रकरण पर उन्होंने कहा कि समाज को बांटने की कोशिश की गई, जिस पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य है। प्रयागराज में शंकराचार्य प्रकरण तथा वाराणसी के मरकरी घाट पर निर्माण के दौरान मूर्तियां टूटने का मुद्दा भी उन्होंने उठाया।

उन्होंने आरोप लगाया कि अहिल्याबाई की मूर्ति तुड़वाई गई और सरकार सच्चाई छुपा रही है। भाजपा के AI वीडियो संबंधी बयान को झूठा बताते हुए कहा कि यदि आरोप गलत हैं तो उन पर मुकदमा दर्ज किया जाए। SIR मुद्दे पर भी सरकार को घेरते हुए लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया गया। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि प्रदेश में संविधान संवाद का यह दूसरा कार्यक्रम है, इससे पहले सीतापुर में आयोजन हो चुका है, और अब हर जिले में ऐसे कार्यक्रम चलाने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।





Top