Breaking News
बिजली बिल बकायेदारों के लिए राहत, बीजपुर उपकेंद्र पर आज मेगा कैंप     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• परिजनों व ग्रामीणों का प्रदर्शन, पुलिस वार्ता में जुटी

सोनभद्र(विंढमगंज)। कनहर सिंचाई परियोजना में कार्य के दौरान करंट लगने से मृत श्रमिक विजय कुमार यादव का पोस्टमार्टम उपरांत शव घर पहुंचने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। शाम लगभग 5 बजे रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग के पास बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एकत्र होकर अधिकारी को बुलाने और समुचित मुआवजे की घोषणा की मांग करने लगे। मृतक के भाई संजय कुमार ने कहा कि जब तक अधिकारी मौके पर आकर मुआवजे की घोषणा नहीं करेंगे, अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संबंधित संस्था के अधिकारियों से संपर्क कर स्थिति संभालने का प्रयास किया। अधिकारियों के न पहुंचने से आक्रोश बढ़ा और शाम करीब 6 बजे परिजनों व ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर मार्ग जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। खबर लिखे जाने तक मौके पर पुलिस मौजूद रही और वार्ता जारी थी।





Top