Breaking News
बिजली बिल बकायेदारों के लिए राहत, बीजपुर उपकेंद्र पर आज मेगा कैंप     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• वाराणसी–शक्तिनगर मुख्य मार्ग बाधित, पुलिस समझाइश में जुटी

सोनभद्र(अनपरा)। वाराणसी–शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण बताया जा रहा है कि बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम लोगों को शांत कराने और यातायात बहाल कराने का प्रयास कर रही है। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है और आवागमन पूरी तरह प्रभावित है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की तलाश में जुटी हुई है।





Top