Breaking News
बिजली बिल बकायेदारों के लिए राहत, बीजपुर उपकेंद्र पर आज मेगा कैंप     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• बीआरसी परिसर में शिक्षकों ने अंगवस्त्रम व पुष्पगुच्छ भेंट कर जताया सम्मान

सोनभद्र(दुद्धी)। बीआरसी दुद्धी में शिक्षकों द्वारा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित मंडल संगठन मंत्री भोलानाथ अग्रहरि का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने अपने लोकप्रिय शिक्षक नेता को अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ व अन्य उपहार भेंट कर सम्मानित किया। जिला उपाध्यक्ष सोनभद्र जितेंद्र चौबे ने कहा कि यह बड़े गौरव की बात है कि दुद्धी जैसे अति पिछड़े ब्लॉक से निकलकर भोलानाथ अग्रहरि ने मंडल स्तर पर अपनी पहचान और उपयोगिता सिद्ध की है, तथा उनकी लोकप्रियता उनके कार्यों की देन है।


Blog single photo


महामंत्री लोकपति वर्मा ने कहा कि भोलानाथ अग्रहरि जैसे कर्मठ शिक्षक के इस मुकाम तक पहुंचने से पूरे सोनभद्र के शिक्षक समुदाय में हर्ष व्याप्त है। कार्यक्रम के दौरान मो. आजम, बृजेश मौर्य, तत्सत तिवारी, राजेश झा, राकेश शर्मा, शशिकांत, प्रवीण द्विवेदी, महावीर सोनी, नीरज पांडेय, लाल बहादुर, अखंड, बलवंत सिंह सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।




Top