Breaking News
बिजली बिल बकायेदारों के लिए राहत, बीजपुर उपकेंद्र पर आज मेगा कैंप     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने हेतु विशेष आमंत्रण

औरैया। विज्ञान लोकप्रियकरण एवं संचार कार्यक्रम के अंतर्गत शैलेंद्र मेमोरियल एकेडमी, भदसान, विकासखंड अजीतमल में आयोजित वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम में सोनभद्र जनपद के दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के धनोरा गांव निवासी शिक्षक जलज गुप्ता को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में उन्हें अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए औरैया के अपर जिलाधिकारी द्वारा मोमेंटो एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों, अभिभावकों और आम नागरिकों में तर्कशील दृष्टिकोण विकसित करना रहा।


Blog single photo


कार्यक्रम के दौरान जलज गुप्ता ने अपनी “भारत वैज्ञानिक सोच यात्रा” के अनुभव साझा करते हुए विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगों और प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों को जागरूक किया। वे सोशल मीडिया पर “फिजिक्स पुजारी” नाम से सक्रिय रहकर विज्ञान को सरल तरीके से समझाने का कार्य कर रहे हैं तथा दुद्धी स्थित डीसीएफ कॉलोनी में “पढ़ाई करो अकादमी” के माध्यम से बच्चों को ऑफलाइन शिक्षा भी दे रहे हैं। सम्मान मिलने के बाद क्षेत्र के विद्यार्थियों, स्थानीय नागरिकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल देखा गया।




Top