Breaking News
बिजली बिल बकायेदारों के लिए राहत, बीजपुर उपकेंद्र पर आज मेगा कैंप     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• सड़क किनारे पैदल चल रही महिला को पीछे से वाहन ने मारी टक्कर

सोनभद्र(विंढमगंज)। थाना क्षेत्र के ग्राम सलैयाडिह निवासी कबूतरी देवी (58) पत्नी गणेश यादव सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह सड़क किनारे पटरी पर चल रही थीं, तभी पीछे से आ रहे टेलर चेसिस ने टक्कर मार दी, जिससे वह गिर पड़ीं और उनके पैर में गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत गंभीर देख उच्च केंद्र रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन और चालक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया तथा विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग पर वाहनों की गति नियंत्रित करने और पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।





Top