Breaking News
बिजली बिल बकायेदारों के लिए राहत, बीजपुर उपकेंद्र पर आज मेगा कैंप     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• घर के पास खेलते समय हुई दुर्घटना, पुलिस ने शुरू की जांच

सोनभद्र। घोरावल क्षेत्र के पेढ़ गांव में एक दुखद हादसे में 4 वर्षीय मासूम बालिका की पानी से भरी टंकी में डूबने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार बच्ची घर के बाहर खेल रही थी और इसी दौरान अचानक लापता हो गई। परिवार व ग्रामीणों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन देर शाम घर के पास रखी पानी की टंकी में उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि खुले पानी स्रोतों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से यह हादसा हुआ। परिजन इस घटना से गहरे सदमे में हैं और गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे स्थानों पर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।





Top