Breaking News
बिजली बिल बकायेदारों के लिए राहत, बीजपुर उपकेंद्र पर आज मेगा कैंप     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार के निर्देशन में टीम ने पकड़कर मुक्खा फॉल जलाशय में छोड़ा

सोनभद्र(घोरावल)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव में गुरुवार सुबह एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पंचायत भवन के पास खेत में करीब 8 फीट लंबे मगरमच्छ को देख ग्रामीण सहम गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल पहुंची। वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार के निर्देश पर वन दरोगा देवेंद्र कुमार, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, अंगद, ओमप्रकाश पाल व राकेश की टीम ने रस्सी और बांस की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया।

दोपहर करीब एक बजे पकड़े गए नर मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से मुक्खा फॉल के जलाशय में छोड़ दिया गया। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि नदियों, तालाबों, खेतों और झाड़ियों के आसपास सावधानी बरतें और कहीं भी मगरमच्छ दिखने पर तुरंत सूचना दें। समय रहते रेस्क्यू होने से संभावित बड़ा हादसा टल गया।





Top