Breaking News
बिजली बिल बकायेदारों के लिए राहत, बीजपुर उपकेंद्र पर आज मेगा कैंप     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में गुमशुदा/लापता बालक-बालिकाओं एवं व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी में उत्कृष्ट, संवेदनशील और सराहनीय कार्य करने वाले दो पुलिसकर्मियों को “कॉप ऑफ द मंथ” प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में मुख्य आरक्षी धनन्जय यादव और आरक्षी अनुराग शुक्ला ने अपहरण से जुड़े मामलों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। मु0अ0सं0-664/20 धारा 363 भादवि में दर्ज प्रकरण के तहत लगभग 16 वर्ष की अपहृता को बिहार के औरंगाबाद जनपद स्थित ग्राम दाउदनगर से सुरक्षित बरामद किया गया। इसी क्रम में रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में पंजीकृत मुकदमा बीएनएस के अंतर्गत लगभग 17 वर्ष की अपहृता को 31 जनवरी को ग्राम गोदापुर, थाना नेवादा से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।





Top